दिल्ली चुनावः AAP की दूसरी सूची जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में भले अभी चुनाव की तारीख तय न हुई हो, आम आदमी पार्टी एक-एक कर सारी तैयारियां पूरी कर रही है। शनिवार को पार्टी ने दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इसमें मनीष सिसोदिया, राखी बिड़लान, गोपाल राय, दिनेश मोहनिया समेत कई बड़े नामों के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी गई। हालांकि केजरीवाल पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।
आपकी इस लिस्ट में कुल 13 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें छह पूर्व विधायक व सात नये उम्मीदारों की घोषणा हुई। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए आप नेता ने कहा कि उन विधायकों को दोबारा मौका दे रही है जिनके बारे में उनके विधान सभा क्षेत्र की जनता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह जांच के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया है इसमें कोई भी उम्मीदवार दागी नहीं है। हालांकि इसके बाद भी अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ कोई शिकायत पाई जाती है और उसके साक्ष्य मिलते हैं तो अंतिम समय में भी नामों को वापस लिया जा सकता है। पिछले सप्ताह आप ने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
ये हैं आप की दूसरी सूची के उम्मीदवार
दोबारा टिकट पाने वाले उम्मीदवार
नाम- विधानसभा क्षेत्र
मनीष सिसोदिया- पटपड़गंज
राखी बिड़लान- मंगोलपुरी
दिनेश मोहनिया- संगम विहार
मदन लाल- कस्तुरबा नगर
राजू ढिगान- त्रिलोकपुरी
प्रकाश जरवाल- देवली
अन्य उम्मीदवार
गोपाल राय- बाबरपुर
इमरान हुसैन- बलीमाराम
असीम अहमद खान- मटिया महल
हजारी लाल चौहान- पटेल नगर
नाम निवास गोयल- शहादरा
महेंद्र गोयल- रिठाला
राघुवेंद्र शौकीन- नांगलोई जैत
छह पूर्व प्रत्याशियों का पत्ता साफ
दूसरी सूची में पार्टी ने उन छह उम्मीदवारों का पत्ता साफ कर दिया जिनको उसने गत वर्ष विस चुनाव लड़वाया था। इनमें पटेल नगर की विधायक वीना आनंद भी शामिल हैं। पटेल नगर से हजारी लाल चौहान को टिकट दिया गया है।
जबकि भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पार्षद रघुविंद्र शौकीन को नांगलोई से टिकट दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर पार्षद बने और पिछला विस चुनाव बल्लीमारान सीट पर बसपा के टिकट पर लड़े इमरान हुसैन को उसी सीट से टिकट दिया गया है।
भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रामनिवास गोयल को शाहदरा से टिकट दिया गया। पार्टी ने पिछले विस चुनाव में लड़े इन चार सीटों के अलावा मटिया महल व रिठाला क्षेत्र के भी उम्मीदवार बदल दिए। मटिला महल से असीम अहमद खान पार्टी के प्रत्याशी होंगे। जबकि रिठाला से महेंद्र गोयल को मैदान में उतरेंगे।