फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP questions to rahul gandhi but hit narendra modi

AAP का राहुल से सवाल लेकिन निशाना मोदी पर

Tue, 08 Apr 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Apr 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
AAP questions to rahul gandhi but hit narendra modi

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बहाने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए कि गुजरात की मोदी सरकार की तरफ से एक महिला की कथित तौर पर जासूसी कराने की केंद्र सरकार की जांच आगे क्यों नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन


आप ने राहुल गांधी पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि रविवार की रैली में राहुल गांधी ने तथ्य जाने बगैर इस मामले में बयान दिया। जबकि सच्चाई यह है जांच आयोग के गठन के ऐलान के तीन महीने बीतने के बाद भी केंद्र सरकार अभी तक एक न्ययाधीश की नियुक्ति नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

बीजेपी और कांग्रेस के बीच सांठगांठ की बू

AAP questions to rahul gandhi but hit narendra modi

पार्टी का आरोप है कि गृहमंत्री और कानून मंत्री का भाजपा से कोई समझौता हो गया है। इसी वजह से केंद्र सरकार जहां इस मामले में लचीला रूख अपनाए हुए है वहीं, बदले में भाजपा ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट का आंख मूंदकर समर्थन किया।

इतना ही नहीं, आप का आरोप है कि कांग्रेस-भाजपा की साठगांठ दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल पर भी दिखी थी। दोनों दलों ने मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून पारित नहीं होने दिया। पार्टी का कहना है कि सवाल करने की जगह राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि इस मामले की जांच अब तक क्यों नहीं शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed