{"_id":"69fb5cbf401ed1e03a025a80","slug":"aap-questions-timing-of-punjab-blasts-accuses-bjp-of-spreading-terror-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135259-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पंजाब धमाकों की टाइमिंग पर आप का सवाल, भाजपा पर दहशत फैलाने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पंजाब धमाकों की टाइमिंग पर आप का सवाल, भाजपा पर दहशत फैलाने का आरोप लगाया
विज्ञापन
घटनाओं को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की जा रही है भाजपाः सौरभ भारद्वाज
भाजपा पंजाब में राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए इस तरह के नैरेटिव को बढ़ावा दे रही हैः सौरभ भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हुए हालिया बम धमाकों की टाइमिंग और भाजपा की प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की जा रही है और लोगों में अनावश्यक दहशत फैलाई जा रही है।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में हुए दोनों धमाके छोटे स्तर के थे और इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भाजपा का पूरा तंत्र इसे बड़े खतरे के रूप में पेश करने में जुट गया।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे धमाके अक्सर चुनावी माहौल में ही क्यों होते हैं और इससे किसे राजनीतिक फायदा मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब में राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए इस तरह के नैरेटिव को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
भारद्वाज ने पिछले साल लाल किला के पास हुए धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सरकार ने घटना को कमतर दिखाने की कोशिश की थी और विपक्ष ने उस पर राजनीति नहीं की। इसके विपरीत अब छोटे धमाकों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब लंबे समय तक उग्रवाद का दंश झेल चुका है और ऐसे में दहशत फैलाने की राजनीति खतरनाक हो सकती है। आप नेता ने केंद्र सरकार से इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और देश की सुरक्षा से जुड़े सवालों पर जवाब देने की मांग की।