फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP protest 2 February in delhi against rigging in Chandigarh elections for bjp

AAP Protest In Delhi: दो फरवरी को आप का बड़ा प्रदर्शन, सीएम केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

Wed, 31 Jan 2024 05:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 05:20 PM IST
सार

दिल्ली में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के विरोध में  दो फरवरी को आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

विज्ञापन
AAP protest 2 February in delhi  against rigging in Chandigarh elections for bjp
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : एक्स/अरविंद केजरीवाल

विस्तार

हाल ही में चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप का दो फरवरी को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन होगा। ये प्रदर्शन भाजपा मुख्यालय के बाहर होगा। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में आप-कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन
मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बुधवार को सेक्टर 17 स्थित पुलिस थाने के पास संयुक्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यकर्ता व बड़े नेता मौजूद रहे। सभी ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर केस दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को फिलहाल किसी भी तत्काल राहत से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मेयर पद के दावेदार कुलदीप कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

बुधवार को याचिका पर सुनवाई आरंभ होते ही याची पक्ष की तरफ से कहा गया कि चुनाव में जिस तरह से पीठासीन अधिकारी ने वोटों की गिनती के समय धांधली की है उसे पूरे देश ने देखा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। याची पक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए हाईकोर्ट से दखल देने की अपील की। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस मामले में पक्ष रखने के लिए चार सप्ताह की मोहलत मांगी गई। हाईकोर्ट ने प्रशासन को तीन सप्ताह का समय देते हुए सुनवाई टाल दी।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम में भाजपा ने मारी बाजी
पहली परीक्षा में इंडिया गठबंधन फेल हो गया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को हरा दिया है।  16 वोटों के साथ भाजपा के मनोज सोनकर मेयर चुने गए, जबकि गठबंधन के कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। निगम के इतिहास में पहली बार विपक्ष के आठ वोट अयोग्य करार दे दिए गए। इस पर सदन में खूब हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed