मोदी की रैली में लगे AAP के पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रामलीला मैदान में एकतरफ मोदी की रैली चल रही है, वहीं दूसरी तरफ उसी मैदान में आम आदमी के कई पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में 'आप' ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल पूछे हैं।
गौरतलब है कि यह पोस्टर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार रात में ही लगाए हैं। यह पोस्टर रामलीला मैदान में करीब 10-15 जगहों पर लगे हैं। इन पोस्टरों में उठाए गए सवालों पर चर्चा जारी है कि क्या पीएम मोदी इनका जवाब देंगे?
एक आप कार्यकर्ता से जब इस बारे में पूछा गया कि उन्होंने मोदी की रैली की जगह अपने पोस्टर क्यों लगाए हैं तो उसने कहा कि इन पोस्टरों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
बीजेपी ने उतारा प्रवेशद्वार पर लगा पोस्टर
आप कार्यकर्ता का कहना है कि पोस्टरों में 'आप' पार्टी ने पीएम से विनम्र निवेदन किया है कि वह दिल्ली के कुछ मामलों में एक्शन लें। इन मामलों में अवैध कॉलोनियों का मामला प्रमुख है।
इस आप कार्यकर्ता ने आगे बताया कि जिन जगहों पर उन्होंने पोस्टर लगाए हैं, वह वैधानिक तौर पर एक हफ्ते के लिए खरीदे गए हैं। इन पोस्टरों में से एक पोस्टर जो प्रवेशद्वार पर लगा हुआ था उसे लगते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उतार दिया गया।
बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस बाबत कहा कि आप को इस बात का खयाल रखना चाहिए कि यहां हमारी रैली होने वाली है। और उन्हें इसे बर्बाद करने का काम नहीं करना चाहिए। कपूर आगे बोले कि हम किसी भी अवैध पोस्टर या होर्डिंग को रैली क्षेत्र के आस-पास नहीं लगने देंगे।