फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap politicians acquitted of charges : violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन मामले में आप नेता हुए बरी

Sat, 27 Jan 2018 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
aap politicians acquitted of charges : violation of code of conduct

2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपी आप नेता आशीष खेतान और दो अन्य को अदालत ने बरी कर दिया है।

विज्ञापन


मामला ये था कि रंजीत नगर थाने की पुलिस ने 27 मार्च 2014 को आप नेता आशीष खेतान और अन्य दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि आशीष खेतान कठपुतली कालोनी में रात 10 बजे के बाद बिना किसी इजाजत के चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने ऐसा करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


अडिशनल चीफ मैट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह ने आशीष खेतान व अन्य दो को आरोपों से मुक्त करते हुए अपने आदेश में कहा कि मौजूदा मामले में कानूनी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया, इसलिए इस केस की चार्टशीट डिफेक्टिव है, तो ऐसे में इन लोगों पर आरोप तय नहीं किए जा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी और बचाव पक्ष वकीलों की दलीलें

aap politicians acquitted of charges : violation of code of conduct

मामले पर कोर्ट में बहस के वक्त सरकारी वकील ने ये दलील दी कि जांच अधिकारी ने बिल्कुल सही चार्टशीट दायर की है और आरोपियों पर लगाए गए आरोप बिल्कुल सही हैं। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

जबकि बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि सात दिनों के भीतर आप नेताओं पर दो एफआईआर दर्ज की गईं। जहां तक खेतान की बात है वह लोकसभा चुनावों के उम्मीदवार हैं और दिल्ली सीट के लिए खड़े हुए हैं। 

वह केवल उन्हीं इलाकों में प्रचार कर रहे थे जो इलाके उनकी सीट के दायरे में आते हैं। उन इलाकों में करीब 125 पुलिस थाने आते हैं लेकिन फिर भी केवल रंजीत नगर थाने में ही उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गईं। 

बचाव पक्ष के वकील ने आगे कहा, यदि यह आचार संहिता का उल्लंघन है तो कोर्ट में किसी चुनाव अधिकारी को शिकायत करनी चाहिए थी जबकि शिकायत संबंधित इलाके के एसीपी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed