फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap personal secretary held for extortion

वसूली करती कैमरे में कैद हुई आप विधायक के सचिव की पत्नी

Wed, 12 Aug 2015 01:22 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
aap personal secretary held for extortion

आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक मनोज कुमार के निजी सहायक को मंगलवार देर रात पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन पर इलाके के राशन दुकानदारों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मनोज कुमार के निजी सहायक दीपक शर्मा के खिलाफ मंगलवार को शिकायत की गई थी।

दुकानदार को लाइसेंस रद्द कराने की दी धमकी

aap personal secretary held for extortion

घड़ौली के मुकेश कुमार ने शिकायत की कि दीपक शर्मा ने उनसे दो हजार रुपये मांगे। मुकेश घड़ौली में अनिता की दुकान पर काम करता है।

उसने आरोप लगाया कि दीपक ने धमकी दी कि अगर वह हर महीने रुपये नहीं देता है तो उसके दुकान का लाइसेंस रद्द करा दिया जाएगा।

इसके अलावा घड़ौली में ही एक दुकान पर काम करने वाले नफीस अहमद ने भी पुलिस से दीपक के खिलाफ शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन वसूली का मामला हुआ दर्ज

aap personal secretary held for extortion

नफीस अहमद ने कहा कि 3 अगस्त को उससे दो हजार रुपये भी ले गए। इसी मामले में एक स्टिंग भी सामने आया है।

पुलिस को कॉल करने पर पीसीआर आई और देर रात मनोज के निजी सहायक दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

गाजीपुर थाना पुलिस के अनुसार दीपक के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

स्टिंग में खुला राज

aap personal secretary held for extortion

आप विधायक मनोज कुमार के सहायक द्वारा की जा रही अवैध वसूली के मामले में सामने आए स्टिंग में दिखाया गया है कि दो दुकानदार पैसा लेकर दीपक शर्मा के घर पर पहुंचे हैं।

वसूली का पैसा दीपक शर्मा की पत्नी लेती है जो फोन पर दीपक शर्मा से बात करवा कर कन्फर्म करवा रही है। बातचीत में ये बात भी आती है कि राशन दुकानदारों से हर महीने कितने पैसे लेने हैं। स्टिंग में दुकानदार दीपक शर्मा से बात करवाकर 1500 रुपए देते हैं।

दिलचस्प तो ये है कि कोंडली के विधायक मनोज कुमार की छवि भी बहुत साफ सुथरी नहीं है। मनोज कुमार पर एक माह पहले ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed