सीलिंग रुकवाने के लिए AAP सरकार ने की ये नई प्लानिंग
सीलिंग को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विरोध मार्च के बाद अब आम आदमी पार्टी ने सीलिंग रूकवाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से आगामी 29 जनवरी को मिलने का वक्त मांगा है।
जिससे सार्थक चर्चा करके दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से राहत दी जा सके। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली मेंइस वक्त व्यापारियों पर सीलिंग की कार्रवाई करके उनका काम धंधा बंद किया जा रहा है।
भाजपा इस मुद्दे पर लगातार व्यापारियों से झूठ बोल रही है। सीलिंग का समाधान भाजपा शासित एमसडी और उनकी ही केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।
ये रही सीलिंग रोकने का प्लान
पार्टी का कहना है कि दिल्ली में मास्टर प्लान के अंदर तब्दीली करने का अधिकार दिल्ली विकास प्राधिकरण के पास है। डीडीए सीधा भाजपा शासित केंद्र्र सरकार और दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में काम करता है।
इसलिए हमने दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलने का वक्त मांग रहे हैं ताकि उनको बता सकें कि डीडीए के माध्यम से दिल्ली के मास्टर प्लान में तब्दीली करके एफएआर बढ़ाकर सीलिंग को रोका जा सकता है।
पार्टी का कहना है कि 29 जनवरी को अगर उनसे मिलने का समय मिलता है तो हम उन्हीं मुद्दों उनसे चर्चा कर व्यापारियों के हित में फैसला लेने की अपील करेंगे।