{"_id":"651d05535ecb74795d091496","slug":"aap-party-shared-sanjay-singh-photo-on-ed-raids-at-delhi-home-2023-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटाला: महीने पहले ही संजय सिंह कर चुके हैं ED का स्वागत, AAP ने शेयर की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटाला: महीने पहले ही संजय सिंह कर चुके हैं ED का स्वागत, AAP ने शेयर की फोटो
Wed, 04 Oct 2023 11:57 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 04 Oct 2023 11:57 AM IST
सार
शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी ने रेड मारी है। संजय सिंह ने महीनों पहले ईडी अधिकारियों के स्वागत के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया था। उसी पोस्टर को पार्टी साझा किया है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
विस्तार
दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी ने रेड मारी है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह-सुबह सिंह के घर पहुंचे और अभी वहीं पर मौजूद हैं। ईडी की कार्रवाई का विपक्ष ने जमकर विरोध किया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने एक्स पर संजय सिंह की एक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने महीनों पहले ईडी अधिकारियों के स्वागत के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया था और अब आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स से फोटो शेयर करते हुए फायर इमोजी साझा की है।
विज्ञापन
— AAP (@AamAadmiParty) October 4, 2023
दिल्ली में आप सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। अब संजय सिंह पर कार्रवाई हो रही है। क्योंकि संजय सिंह का नाम भी सामने आया है। इससे पहले दिल्ली सरकार की 2021 की शराब नीति के संबंध में अन्य नेताओं से भी पूछताछ हो चुकी है। इसी मामले में अप्रैल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी।
विज्ञापन