पीएसी ने लिया फैसला, देशभर में होगा AAP का विस्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां दिल्ली तक ही पार्टी को सीमित रखने की वकालत कर रहे थे, वहीं मंगलवार को पीएसी की बैठक में इसके उलट फैसला लिया गया।
कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में केजरीवाल के निवास पर मंगलवार रात हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी देश भर में संगठन का विस्तार करेगी।
दरअसल, बंगलूरू से इलाज कराकर वापस लौटने के साथ ही सोमवार को प्रशांत भूषण ने केजरीवाल को एसएमएस करके मुलाकात का समय मांगा था। भूषण का कहना था वह पार्टी में चल रहे विवादों को खत्म करना चाहते हैं। मंगलवार को एसएमएस से ही भेजे गए गए जवाब में केजरीवाल ने ‘जल्द मिलने’ की बात कही।
टीम केजरीवाल के नेताओं ने देर रात योगेंद्र यादव से की मुलाकात
दूसरी तरफ केजरीवाल ने सोमवार रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान संजय सिंह, कुमार विश्वास, आशुतोष व आशीष खेतान को दूसरे गुट से बातचीत करने को कहा।
इसके बाद सक्रिय हुई टीम के चारों नेता योगेंद्र के आवास पर गए। वहां करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई। रात करीब तीन बजे यादव के घर से बाहर निकलने पर हालांकि किसी ने बातचीत का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया।
फिर भी, संजय सिंह ने ट्वीट किया कि पिछले कुछ दिनों में पार्टी में होने वाले घटनाक्रम से हम लोग परेशान थे। हम लोगों ने योगेंद्र भाई से बातचीत शुरू की। शुरुआत अच्छी रही।
जबकि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तीन घंटे की नींद के बाद शांति महसूस कर रहा हूं। अब शांति है। हम सफल होंगे। वहीं योगेंद्र यादव का कहना है कि पार्टी नेताओं के बीच अच्छी बात हुई। बातचीत का सिलसिला अभी जारी रहेगा। बातचीत पूरी होने पर सबकुछ सामने आ जाएगा।