फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP will give model of eco friendly village in Delhi

दिल्ली को इको-फ्रेंडली गांव का मॉडल देंगे आप सांसद 

Sat, 13 Jul 2019 07:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 13 Jul 2019 07:45 PM IST
सार

- सांसद संजय सिंह खरखड़ी नाहर गांव को लिया गोद
- पहली बैठक में पार्क, जोहड़ के पुनर्विकास, सोलर लाइट, कूड़ेदान लगाने पर बनी बात

विज्ञापन
AAP MP will give model of eco friendly village in Delhi
संजय सिंह - फोटो : ani

विस्तार

आप सांसद संजय सिंह ने पश्चिमी दिल्ली में स्थित मटियाला विधानसभा क्षेत्र के गांव खरखड़ी नाहर को गोद लिया है। करीब 2500 आबादी वाले इस गांव का विकास वे पर्यावरण के अनुकूल मानकों पर कराएंगे। सांसद का दावा है कि उनकी कोशिश देशी तकनीकों के सहारे विकास का ऐसा मॉडल तैयार करने की है, जिससे पर्यावरण ठीक रहे और लोग स्वावलंबी भी बन सकें।

विज्ञापन


शनिवार को सांसद संजय सिंह और विधायक गुलाब सिंह ने खरखड़ी नाहर ग्रामसभा के साथ पहली आम बैठक की। इसमें विकास के आंकड़े जुटाने के साथ प्राथमिकता पर चर्चा हुई। लोगों ने बताया कि गांव में पार्क व बारातघर नहीं हैं। तीन जोहड़ सूखे पड़े हैं। भूजल स्तर नीचे जाने से नलों से पानी नहीं आता। नजफगढ़ ड्रेन की तरफ जाने वाले नाले का काम अधूरा है। युवाओं के रोजगार की समस्या है। ग्रामीणों ने आम राय से नजफगढ़-घुम्मनहेड़ा रोड के किनारे की जमीन पर पार्क बनवाने की बात कही।
विज्ञापन


सांसद ने मौके पर ही इसका खाका तैयार करने को कहा। विधायक ने कहा कि तीन में से दो जोहड़ का विकास दिल्ली सरकार की तालाबों के विकास की योजना से कराया जाएगा। नाले का निर्माण भी जल्द पूरा होगा। इससे भूजल स्तर में सुधार आएगा। सांसद ने कहा कि वह पूरे गांव में सौर ऊर्जा से चलने वाली हाईमॉस्ट लगवाएंगे। संजय सिंह ने कहा कि विकास इस तरह होगा कि गांव से ही बिजली व पानी की जरूरतें पूरी हों। कचरे का स्थानीय स्तर पर निपटान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed