फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mp sanjay singh asks supreme court to give him punishment but do justice in rafale case

आप सांसद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से पूछा सवाल, मुझे जो सजा देनी हो दी जाए लेकिन...

Thu, 07 Mar 2019 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
aap mp sanjay singh asks supreme court to give him punishment but do justice in rafale case
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह - फोटो : amar ujala

राफेल मामले में आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की याचिका पर अदालत ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। संजय सिंह ने अपनी याचिका में 14 दिसंबर को राफेल मामले में आए फैसले की समीक्षा की मांग की थी। दरअसल संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट में बोलने का मौका नहीं दिया गया। कोर्ट में यह बात बुधवार को हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को संजय सिंह ने कोर्ट से सवाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, मैं पूछना चाहता हूं कि मैंने अवमानना कब की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी किसी कार्रवाई पर देश को न्याय देने से वंचित न करें, मुझे जो भी सजा देना हो दी जाए।
विज्ञापन


संजय सिंह फेसबुक पर पोस्ट लिखा, 'साथियों नमस्कार सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मेरा पक्ष जरूर पढ़े। राफेल भ्रष्टाचार हिंदुस्तान की आज़ादी के बाद का रक्षा सौदे में हुआ सबसे बड़ा घोटाला है मैंने सबसे पहले इस घोटाले को उजागर किया मेरे खिलाफ अनिल अम्बानी ने 5000 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी किया मैंने सीबीआई सीवीसी सीएजी सबको शिकायत की कहीं से कुछ नही हुआ फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की वहां मोदी सरकार ने झूठ बोला की राफ़ेल की सीएजी रिपोर्ट आ चुकी है पीएसी ने उसको ऑडिट कर लिया इसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला मोदी सरकार के पक्ष में दे दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने फिर पुनर्विचार याचिका दाखिल की कल उस पर सुनवाई के दौरान मोदी सरकार ने अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कहा "राफ़ेल की फाइल चोरी हो गई" सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कब चोरी हुए? सरकार ने कहा 8 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कहा एक महीने में क्या कार्यवाही की सरकार ख़ामोश हो गई इस दौरान जब मेरी सुनवाई का न। आया तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा मैंने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की है इसलिए वो मुझे नही सुनेंगे मैं बड़ी विनम्रतापूर्वक सुप्रीम कोर्ट से पूछना चाहता हूं की मैंने कब क्या कैसे अवमानना की कृपया मुझे बताया जाय और उस आधार माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फ़ैसला होगा मुझे स्वीकार्य है किंतु मेरा ये विनम्र अनुरोध है कि मेरी किसी कार्यवाही पर देश को न्याय देने से वंचित न करें मुझे जो भी सज़ा देना हो दी जाय लेकिन देश के रक्षा सौदे में हुए राफेल घोटाले में मेरा पक्ष सुनने की कृपा की जाए।'

फेसबुक पोस्ट के साथ ही संजय सिंह ने एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'सबरीमाला, राम मंदिर कई मामलों में मा.सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ खुलेआम अपमान जनक टिप्पणी करने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अन्य नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने कोई कार्यवाही नही की लेकिन राफेल भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में मेरा गुनाह बताये बगैर मुझे सुनने से मना कर दिया।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed