फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh appealed to people to contribute for child suffering from spinal muscular atrophy

Delhi: 16 माह के बच्चे को लगेगा 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन, AAP सांसद संजय सिंह ने लोगों से की मदद की अपील

Fri, 14 Jun 2024 04:45 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Jun 2024 04:45 PM IST
सार

संजय सिंह ने कहा कि इंजेक्शन काफी महंगा है और इसका मूल्य 17 करोड़ रुपये है। यदि वेहांत जैन इस इंजेक्शन दो साल का होने तक समय से नहीं पाता रहा तो उसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh appealed to people to contribute for child suffering from spinal muscular atrophy
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/AAP

विस्तार

आप सांसद संजय सिंह ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित एक बच्चे लिए 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन खरीदने के लिए शुक्रवार को लोगों से  क्राउडफंडिंग पहल में योगदान देने की अपील की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 16 महीने के बच्चे को दो साल का होने तक इंजेक्शन नहीं मिला, तो उसका जीवन गंभीर रूप से खतरे में पड़ जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि इंजेक्शन काफी महंगा है और इसका मूल्य 17 करोड़ रुपये है। यदि वेहांत जैन इस इंजेक्शन दो साल का होने तक समय से नहीं पाता रहा तो उसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उसके पिता एक इंजीनियर और माता एक सीए हैं, लेकिन बच्चे की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। संजय सिंह ने देश और दिल्ली के लोगों से घर पर रह रहे बच्चे की जिंदगी बचाने की अपील की है। सांसद ने मांग रखी कि केंद्र सरकार को बच्चे के इलाज को लेकर संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य जगहों पर मुद्दा उठाना चाहिए।


संजय सिंह ने कहा, '100 रुपये से लेकर एक लाख तक का योगदान देने वालों का स्वागत किया जाएगा। आपकी जितनी क्षमता है, कृपया उतना योगदान करें। मैं आप कार्यकर्ताओं से, भाजपा, कांग्रेस और अन्य संगठनों से आगे आने की अपील करता हूं। मैं इस बच्चे के लिए एक लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं।' स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक गंभीर बीमारी है। इस के कारण तंत्रिका कोशिकाओं का नुकसान होता है,  जो मस्तिष्क से मांसपेशियों तक विद्युत संकेत पहुंचाते हैं।

एसएमए से पीड़ित दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन की कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये है। जीन थेरेपी, दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में से एक आशाजनक परिणाम प्रदान करती है। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह दुर्लभ तंत्रिका स्थिति के लिए एक निश्चित समाधान नहीं है, जो मांसपेशियों की बर्बादी और कमजोरी का कारण बनती है। यह इलाज नहीं कर सकता, लेकिन रोग की प्रगति को सीमित कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed