फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Raghav Chadha gets invitation from Harvard Kennedy School

Delhi: आप सांसद राघव चड्ढा को हार्वर्ड केनेडी स्कूल से मिला आमंत्रण, लीडरशिप प्रोग्रोम में लेंगे हिस्सा

Thu, 06 Mar 2025 05:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इन तमाम चीजों को अपने तरीके में ढाल पाऊंगा। पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। इससे पहले उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में यंग ग्लोबल लीडर (वाईजीएल) के रूप में चुना गया था।

विज्ञापन
AAP MP Raghav Chadha gets invitation from Harvard Kennedy School
आप सांसद राघव चड्ढा - फोटो : X @raghav_chadha

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अमेरिका के नामी हार्वर्ड केनेडी स्कूल ने एक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह स्कूल संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में स्थित है। उन्होंने इस मौके पर कहा- हार्वर्ड केनेडी स्कूल इस दुनिया का सबसे बेहतरीन पब्लिक पॉलिसी स्कूल माना जाता है। 

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा, इस प्रोग्राम के लिए दुनिया भर से कुछ लोगों को चुना गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र चाहे गवर्नेंस या आर्ट-कल्चर के क्षेत्र से हों उन्हें चुनकर बोस्टन बुलाया जाता है। इस प्रोग्राम के तहत एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक पॉलिसी, डिप्लोमेसी समेत तमाम तरीकों की चीजों को सीखने और समझने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन




मुझे विश्वास है कि इन तमाम चीजों को अपने तरीके में ढाल पाऊंगा। पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। इससे पहले उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में यंग ग्लोबल लीडर (वाईजीएल) के रूप में चुना गया था। इन वाईजीएल में से ही कुछ लोगों को इस कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed