फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLAs revolt serious allegations against Kejriwal

आप विधायक ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 01 Aug 2015 12:46 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
AAP MLAs revolt serious allegations against Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के तिमारपुर विधायक पंकज पुष्कर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुष्कर की दलील है कि आम लोगों और उनके बीच संवाद का जरिया बना मोबाइल नंबर पार्टी ने बंद कर दिया। साथ ही बगैर उनकी जानकारी के विधान सभा कार्यालय में दूसरे लोगों की तैनाती कर दी।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, इस बारे में पार्टी का कहना है कि पुष्कर पार्टी लाइन से हटकर बोलते रहे हैं। अगर उन्हें पार्टी व मुख्यमंत्री से कोई शिकायत है तो इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवजह पार्टी को बदनाम करना ठीक नहीं है। दरअसल, पुष्कर ने पार्टी लाइन से हटकर योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण का साथ दिया। दोनों नेताओं के पार्टी से निकाले जाने के बाद भी पुष्कर उनके स्वराज अभियान से जुड़ गए।

पुष्कर ने पहले भी उठाए थे बगावती सुर

AAP MLAs revolt serious allegations against Kejriwal

हालांकि, न तो उन्होंने अभी पार्टी से इस्तीफा दिया है, न ही पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। आप के सिंबल पर विधायक होने के बावजूद वह बगावती सुर उठाते रहे हैं।


इसी कड़ी में शुक्रवार को पुष्कर ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले पार्टी की तरफ से उनके लिए जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर बंद कर दिया गया।

उनका कहना है कि यही नंबर आम लोगों के साथ संवाद का जरिया था। नंबर बंद करके पार्टी लोगों से उनका जुड़ाव तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि ये भी जानकारी मिल रही है कि पार्टी ने गलत तरीके से कुछ लोगों को उनके इलाके में काम करने की जिम्मेदारी दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed