फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Surendra will be arrested who disappeared from home after notice.

गिरफ्तार होंगे आप विधायक सुरेंद्र, घर से गायब हुए

Sun, 09 Aug 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Aug 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Surendra will be arrested who disappeared from home after notice.

एनडीएमसी कर्मचारियों के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने के मामले में आम आदमी पार्टी के दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह का गिरफ्तार होना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


कई नोटिस के बावजूद वह पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं। चौथा नोटिस देने के बावजूद आप विधायक शनिवार को पूछताछ में शामिल नहीं हुए। आप विधायक अपने घर से गायब हैं।
विज्ञापन


पुलिस उनकी पत्नी को फिर पूछताछ में शामिल होने का पांचवां नोटिस थमाकर वापस आ गई है। पुलिस ने कमांडो सुरेंद्र सिंह से बुधवार शाम को पूछताछ की थी। बुलाने पर वह नहीं आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शामिल न होने पर गिरफ्तारी

AAP MLA Surendra will be arrested who disappeared from home after notice.

बाद में पुलिस टीम उनके घर जाकर उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। बुधवार को पहले दौर की पूछताछ करने के बाद उन्हें 41.ए सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया था।

बाद में चार नोटिस के बाद भी आप विधायक पूछताछ में शामिल नहीं हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीआरपीसी में प्रावधान है कि अगर नोटिस देने के बाद भी व्यक्ति पूछताछ में शामिल नहीं होता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है।

आप विधायक के खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, उनमें उसे अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती। ऐसे में आप विधायक का गिरफ्तार होना तय लग रहा है।

जानिए क्या है मामला?

AAP MLA Surendra will be arrested who disappeared from home after notice.

एनडीएमसी के सैनेटरी इंस्पेक्टर रामजीवन मीणा ने विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तुगलक रोड थाने में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर ने विधायक पर सफाई कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट करने, उसका अपहरण करने, जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने, अपहरण का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर विधायक के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट की धारा 10 भी लगाई गई है। एसीपी स्तर का अधिकारी मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed