फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Somnath Bharti allegation BJP tried twice to implicate me in honeytrap

AAPvsBJP:आप विधायक सोमनाथ भारती का आरोप, भाजपा ने दो बार की मुझे हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश

Fri, 26 Aug 2022 11:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 11:08 AM IST
सार

दिल्ली में शराब नीति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीजेपी दो बार हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर चुकी है। 
 

विज्ञापन
AAP MLA Somnath Bharti allegation BJP tried twice to implicate me in honeytrap
सोमनाथ भारती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में शराब नीति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीजेपी दो बार हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर चुकी है। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि पहले बीजेपी ने उनको पैसे का लालच दिया और असफल रहने पर अब  मुझे हनीट्रैप में फंसाने की दो बार कोशिश की है। मैं दिल्ली पुलिस ने आग्रह करता हूं कि वह इसकी जांच करे, क्योंकि मुझे शक है कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी देते हुए लिखा, मैंने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है। उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायकों को पैसे देने का लगाया गया आरोप
इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नापाक इरादों की पोल खुल गई है। भाजपा ने आप विधायकों को 20 करोड़ का ऑफर दिया। ये अरविंद केजरीवाल के सैनिक हैं भाजपा के सामने इस तरह नहीं बिकेंगे। संजय सिंह ने दावा किया कि आप के चार विधायक संजीव झा और सोमनाथ भारती, अजय दत्त और कुलदीप कुमार को भाजपा ने तोड़ने की कोशिश की और उन्हें 20 करोड़ का ऑफर दिया। लेकिन दिल्ली में भाजपा अपने इरादों में कामयाब नहीं होगी।
 

केजरीवाल ने गुरुवार सुबह बुलाई पार्टी विधायकों की बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में आप के कुछ विधायकों ने मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें भाजपा की तरफ से सीबीआई और ईडी की धमकी दी जा रही है, उन्हें आप छोड़ने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है, यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। बुधवार शाम चार बजे बैठक में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें आगे चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। 

ऑपरेशन लोटस दूसरी बार फेल : सौरभ भारद्वाज
इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप ने दूसरी बार भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल किया है। आप ने 2014 के बाद 2022 में ऑपरेशन लोटस का पर्दाफाश करने का काम किया है। भाजपा ने 2014 में आप विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, उसके इस ऑपरेशन लोटस को स्टिंग कर फेल किया गया था। अब भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। यह खुलासा सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में किया।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यालय से ऑपरेशन लोटस चलाया जाता है। जिस भी राज्य में जनता भाजपा को हरा देती है, वहां दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदकर भाजपा सरकार बना लेती है। दिल्ली में ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को निशाना बनाया। सबसे पहले स्कूलों की कक्षाएं बनाने में गड़बड़ी का अभियान चलाया, इसमें फेल होने पर एक्साइज पॉलिसी में फर्जी गड़बड़ी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed