आप MLA का कथित वीडियो हुआ वायरल, जानिए ऐसा क्या है इस वीडियो में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नगर निगम चुनाव की नाकामी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के लिए दूसरी मुसीबत आ खड़ी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में किराड़ी से आप विधायक रितुराज झा को कथित तौर पर पैसे के लेन-देन की बात करते हुए देखा गया है। हालांकि, आप विधायक का कहना है कि चेहरा उन्हीं का है लेकिन आवाज में तकनीकी तौर पर छेड़छाड़ हुई है।
वीडियो में रितुराज एक पूर्व पार्षद से बातचीत करते दिख रहे हैं। इसमें पार्षद एक पुलिस अधिकारी की मदद से क्षेत्र में सट्टाबाजार, नशे का कारोबार करने वालों से पैसे की उगाही की बात कर रहा है।
भाजपा के एक पूर्व विधायक का नाम भी लिया गया
इस दौरान आप के तीन विधायकों व भाजपा के एक पूर्व विधायक का नाम भी लिया गया, जिन्हें इस तरह के कारोबार से मोटी रकम बनाते बताया गया है। रितुराज उससे सहमति जताते दिखते हैं। करीब 11 मिनट के वीडियो में दोनों अपने इलाके में इसी तरह पैसा उगाहने पर चर्चा करते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद आप ने इसका संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने रितुराज से इस मामले में जवाब मांगा है। साथ ही वीडियो में जिन विधायकों का नाम आया है, उनसे भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने का कहा गया है।
सभी विधायकों से साफ-साफ कर दिया गया है कि अगर मामले में कोई भी सच्चाई पाई गयी तो उन्हें पार्टी से बाहर भी निकाला जा सकता है।