जेल में ही रहेंगे आप विधायक नरेश यादव, कोर्ट से नहीं मिली जमानत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में फंसे दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव अभी जेल में ही रहेंगे।
आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है। कोर्ट ने विधायक पर आरोपों को गंभीर करार दिया।
उनकी रेगुलर बेल की अर्जी लेकर चंडीगढ़ से मालेरकोटला पहुंची वरिष्ठ वकीलों की टीम की सभी दलीलों को खारिज करते हुए यहां की सिविल कोर्ट ने विधायक नरेश यादव की जमानत नामंजूर कर दी।
आरोप गंभीर इसलिए जमानत नहीं : कोर्ट
सरकारी वकील अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रीती सुखेजा एडिशनल सिविल जज की अदालत ने अपनी टिप्पणी में विधायक पर लगे आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए जमानत याचिका खारिज की है।
इससे पूर्व जमानत बहस में शामिल हुए शिकायतकर्ता के वकील परवेज अख्तर ने कोर्ट से आग्रह किया कि बेअदबी से मुस्लिम समाज की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है इसलिए विधायक को जमानत न दी जाए।
उधर, विधायक नरेश यादव के चंडीगढ़ से पहुंचे एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि वे अब जिला संगरूर की सेशन कोर्ट में फिर जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।