फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP mla Manoj threatened victim

इन्होंने छह लाख लेकर दिखाई विधायकी की धौंस

Fri, 10 Jul 2015 07:46 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
AAP mla Manoj threatened victim

आप पार्टी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पार्टी के एक और विधायक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोंडली से आप पार्टी के विधायक मनोज कुमार पर किसी दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर बयाने के छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मनोज ने बकायदा एग्रीमेंट कर 2012 में उससे रुपये हड़प लिये थे।
विज्ञापन


अब रुपये वापस मांगने पर वह विधायक होने की तड़ी दिखा रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मई 2014 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 लाख में किया प्लॉट का सौदा

AAP mla Manoj threatened victim

घर से हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर दोपहर मनोज को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता विजय कुमार (52) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहता है। कोंडली से मौजूदा विधायक मनोज कुमार वर्ष 2012 में लखपत नामक शख्स के साथ मिलकर सपना स्टेट के नाम से मयूर विहार फेज-3 में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते थे।

इसी दौरान इन्होंने विजय कुमार को राजबीर कालोनी, घड़ौली माजरा में 46 गज का एक प्लॉट दिखाया। मनोज ने प्लॉट को अपना बताकर उसे बेचने की इच्छा जताई। 21.60 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।

सात नवंबर 2012 को मनोज ने दो गवाहों के सामने एग्रीमेंट कर विजय से बयाने के तौर पर छह लाख रुपये ले लिये। कुछ ही दिनों में उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही।

किसी दूसरे का निकला प्लॉट

AAP mla Manoj threatened victim

विजय का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी मनोज प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने जब प्लॉट के बारे में पता किया तो प्लॉट मनोज कुमार का न होकर किसी एम.एल सिंह नामक शख्स का निकला।

विजय ने जब मनोज से बयाने के रुपये मांगे गए तो उन्होंने विधायक होने की बात कर उसको धमकाया। परेशान होकर विजय ने मामले की शिकायत न्यू अशोक नगर थाने में की।

19 मई 2014 को पुलिस ने षड्यंत्र कर फर्जी कागजातों की मदद से धोखाधड़ी से रुपये हड़पने का मामला दर्ज कर लिया। लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मनोज को उनके घर से हिरासत में ले लिया। न्यू अशोक नगर थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed