{"_id":"5d56c4198ebc3e89ca72e585","slug":"aap-mla-kapil-mishra-will-join-bjp-tomorrow-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भाजपा में शामिल होंगे आप के बागी कपिल मिश्रा, करावल नगर से फिर मिल सकता है टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भाजपा में शामिल होंगे आप के बागी कपिल मिश्रा, करावल नगर से फिर मिल सकता है टिकट
Sat, 17 Aug 2019 04:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 17 Aug 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लोकसभा चुनाव में अभियान चलाकर विधानसभा की सदस्यता गवांने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के बागी कपिल मिश्रा आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनको सदस्यता दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मिश्रा को करावल नगर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः कपिल मिश्रा की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, स्पीकर के आदेश पर जवाब दाखिल करने को कहा
विज्ञापन
गौरतलब है कि करावल नगर से विधायक रहे कपिल मिश्रा ने लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर भाजपा के समर्थन में अभियान चलाया था। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से की थी। इसकी सुनवाई करते हुए बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। हालांकि, इसके खिलाफ कपिल मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की दलबदल के आरोपी अनिल बाजपेयी और देवेंद्र शेहरावत की सदस्यता
उधर, लोकसभा चुनाव के बाद से ही कपिल मिश्रा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बीते तीन महीनों में वह आप में रहते हुए अपनी लड़ाई लड़ते रहे। कपिल मिश्रा ने बताया कि वे शनिवार 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होंगे।