फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP mla got traning to conduct sting.

जानिए, किसने दी आप नेता को स्टिंग की ट्रेनिंग

Wed, 10 Sep 2014 03:17 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
AAP mla got traning to conduct sting.

भाजपा नेता पर आम आदमी के स्टिंग 'ऑपरेशन पर्दाफाश' ने पूरे देश की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप के जिस नेता ने इस पूरे स्टिंग को अंजाम दिया उन्हें इस खुफिया ऑपरेशन की ट्रेनिंग कहां से मिली।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक संगम विहार से आप के विधायक दिनेश मोहनिया ने बीजेपी के नेता शेर सिंह डागर पर जिस स्टिंग को शूट किया उसकी ट्रेनिंग उन्हें पहले ही दी गई थी।
विज्ञापन


स्टिंग पर भेजने से पहले आप विधायक मोहनिया को बाकायदा इस बात की ट्रेनिंग दी गई थी कि उन्हें बातचीत को कैसे रिकॉर्ड करना है। साथ ही उन्हें सिखाया गया था कि मोबाईल एप्लीकेशन का इस्तेमाल कहां और कब करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि इस पूरे मामले को कैमरे में शूट करना था इसलिए मोहनिया को न सिर्फ एक खुफिया कैमरा दिया गया बल्कि उसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसकी भी ट्रेनिंग दी गई थी।

मोहनिया को मिला था एक खुफिया कैमरा

AAP mla got traning to conduct sting.

हालांकि, आजकल पेन, कैमरे, बटन और चाबी के रुप में दिखने वाले खुफिया कैमरे आसानी से बाजार में उपलब्‍ध हैं। ऐसे कैमरे दिल्ली के पालिका ब़ाजार और नेहरू प्लेस में भी आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

इस प्रकार के आधुनिक यंत्र न सिर्फ कम आवाज और कम रोशनी में भी काम करते हैं बल्कि थोड़ी सी ट्रेनिंग के बाद इन्हें आसानी से चलाया भी जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के सूत्र के मुताबिक दिनेश मोहनिया को की-चेन की आकार वाला खुफिया कैमरा दिया गया था। इस स्टिंग में आप विधायक दिनेश मोहनिया के साथ आप के ‌ही एक कार्यकर्ता विवेक यादव को भी उनके साथ भेजा गया था।

स्टिंग आइ‌डिया के बारे में आप का कहना है कि बीजेपी की तरफ से आप नेताओं को पैसे और मंत्री पद का लालच देकर बरगलाने की खबरों के बाद आम आदमी पार्टी ने स्टिंग ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

मोहनिया नहीं थे इस आइडिया के समर्थक

AAP mla got traning to conduct sting.

इससे पहले शालीमार बाग से आप विधायक वंदना कुमारी को भी पार्टी छोड़ने के लिए लालच दिया जा रहा था। यह पूरा मामला भी सीसीटीवी कैमरे में कैद तो हुआ लेकिन आवाज न होने की वजह से इसकी प्रामाणिकता साबित करना मुश्किल था। इसके बाद ही पार्टी के बड़े नेताओं ने स्टिंग करने की योजना तैयार की।

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने फैसला किया कि पार्टी के अंदर ही ऐसे सेल का गठन किया जाए जो विधायकों को स्टिंग करने की प्रक्रिया के बारे में बता सके।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के भीतर ही कुछ नेताओं ने स्टिंग के इस आइडिया को सही नहीं माना। डागर स्टिंग को अंजाम देने वाले दिनेश मोहनिया भी इस आइडिया के पक्ष में नहीं थे। हालांकि बाद में उन्हें इस स्टिंग का महत्व समझ में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed