{"_id":"5773a5674f1c1b576179aea4","slug":"aap-mla-dinesh-mohaniya-gets-bail-from-saket-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बदसलूकी करने के आरोपी आप MLA मोहनिया को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से बदसलूकी करने के आरोपी आप MLA मोहनिया को मिली जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के 'आप' विधायक दिनेश मोहनिया को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि दिनेश मोहनिया को बीते शनिवार को एक लाइव प्रेस कांफ्रेंस से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मोहनिया को एक महिला से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मोहनिया पर संगम विहार की एक महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसने विधायक से पानी ना आने की शिकायत की तो विधायक ने उसपर हाथ उठा दिया है। ऐसी ही एक शिकायत एक बुजुर्ग शख्स ने भी मोहनिया के खिलाफ की थी कि पानी की समस्या के बारे में बताने पर विधायक ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने दावा किया था कि ये विधायक ने उसे 24 जून को थप्पड़ मारा था। इन दोनों ही मामलों पर सफाई देने के लिए मोहनिया ने 25 जून, शनिवार को दिन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिसके दौरान ही बीच में से पुलिस ने मोहनिया को गिरफ्तार कर लिया। आज उसी केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।