फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla dinesh mohaniya gets bail from saket court

महिला से बदसलूकी करने के आरोपी आप MLA मोहनिया को मिली जमानत

Wed, 29 Jun 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
aap mla dinesh mohaniya gets bail from saket court
दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के 'आप' विधायक दिनेश मोहनिया को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि दिनेश ‌मोहनिया को बीते शनिवार को एक लाइव प्रेस कांफ्रेंस से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मोहनिया को एक महिला से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मोहनिया पर संगम विहार की एक महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसने विधायक से पानी ना आने की शिकायत की तो विधायक ने उसपर हाथ उठा दिया है। ऐसी ही एक शिकायत एक बुजुर्ग शख्स ने भी मोहनिया के खिलाफ की थी‌ कि पानी की समस्या के बारे में बताने पर विधायक ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग ने दावा किया था कि ये विधायक ने उसे 24 जून को थप्पड़ मारा था। इन दोनों ही मामलों पर सफाई देने के लिए मोहनिया ने 25 जून, शनिवार को दिन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिसके दौरान ही बीच में से पुलिस ने मोहनिया को गिरफ्तार कर लिया। आज उसी केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed