दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा झटका, अलका ने आप का छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहीं अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि अब आप को गुड बॉय करने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उधर, आप छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
इससे पहले बीते मंगलवार को अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने ट्वीट किया कि आपके प्रवक्ताओं ने उनको आपकी इच्छा के अनुसार पूरे अहंकार के साथ कहा कि पार्टी ट्विटर पर भी मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेगी। आम आदमी पार्टी, जो कि अब खास आम आदमी पार्टी बन गई है, की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। अलका लांबा शुक्रवार शाम 10 जनपद रोड स्थित सोनिया गांधी के निवास पर पहुंची। वहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है।The time has come to say
"Good Bye" to #AAP and to resign from the primary membership of the Party.
The past 6years journey was a great learning for me.
Thanks to all. 🙏🇮🇳. #JaiHind #ChandniChowk #MLA #AlkaLamba #Delhi — Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka) September 6, 2019
@ArvindKejriwal Ji, your spokespersons asked me as per your desire, with the full arrogance that the Party will accept My resgination even on the Twitter.
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka) September 6, 2019
So pls Kindly accept My resgination from the primary membership of the
"Aam Aadmi Party", which is now a "Khas Aadmi Party".
बाद में अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेसी पार्टी से उनका 25 साल पुराना नाता रहा है। पिछले सालों से वह कांग्रेस से दूर रही। अलका लांबा कहना है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। अब इसके बाद पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे वह निभाएगी।