{"_id":"f9b225c4781c61f7903f935ab5e6671c","slug":"aap-misled-delhi-bajayumon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलकर 'आप' ने दिल्ली को गुमराह किया: भाजयुमों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलकर 'आप' ने दिल्ली को गुमराह किया: भाजयुमों
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी को बेनकाब करने के लिए देशभर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में डेरा डालेंगे। झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली का रुख करने वाले हैं। मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, पूर्वांचल और जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ता दिल्ली में भाजपा के प्रचार में जुटेंगे।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली के हर इलाके में तैनात किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं के निशाने पर खासतौर से आम आदमी पार्टी रहेगी। उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के केशवपुरम में शनिवार को पहली युवा जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के युवाओं को झूठी जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं। सत्ता में आने से पहले केजरीवाल ने युवाओं को स्कूल-कॉलेज और रोजगार देने के नाम पर समर्थन जुटाया, लेकिन सरकार बनने के बाद उनको दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
49 दिनों वाली सरकार ने युवा वर्ग के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नकुल भारद्वाज ने बताया कि विशेष रणनीति के तहत भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ता आम आदमी की पोल खोलेंगे। नुक्कड़ सभा का आयोजन कर पूछेंगे कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए पिछली सरकार ने क्या कदम उठाए।