AAP मंत्री के भाई पर आरोप, संबंध बनाने का बनाया दबाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सरकार में मंत्री और बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन के भाई फुरकान पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह विधायक के कार्यालय पर मदद की गुहार लेकर गई थी।
महिला की शिकायत पर हौजकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 जनवरी को मटिया महल इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने हौजकाजी थाने पहुंचकर फुरकान हुसैन (27) के खिलाफ शिकायत दी।
पीड़िता ने बताया कि वह इन दिनों अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रही है। उसके पास एमसीडी से एक नोटिस आया। जिसमें मकान को अवैध बताकर उसे गिराने की बात लिखी थी।
विरोध करने पर अश्लील बातें और जान से मारने की धमकी
नोटिस मिलने के बाद वह 5 जनवरी को विधायक से मदद मांगने के लिए उनके कार्यालय पर गई। आरोप है कि उस समय कार्यालय में विधायक का भाई फुरकान मौजूद था।
जिसने उसकी बातों को सुनने के बाद उसे हरसंभव मदद का आश्वासन दिया लेकिन इसके एवज में उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर उसने अश्लील बातें कही और जान से मारने की धमकी दी। फुरकान का लेदर का कारोबार है। शिकायत के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।