फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP minister Atishi said that BJP is an anti-women party

Delhi: 'BJP महिला विरोधी पार्टी, दिल्ली महिला आयोग को बंद करने की साजिश रच रहे', AAP मंत्री आतिशी ने बोला हमला

Fri, 03 May 2024 12:26 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 May 2024 12:26 PM IST
सार

आतिशी ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी पार्टी रही है। ये लोग रेवन्ना जैसे लोगों को चुनाव लड़वाते हैं। उसके बारे में सबकुछ जानते हुए भी प्रधानमंत्री हाथ फैलाकर वोट मांगते हैं।

विज्ञापन
AAP minister Atishi said that BJP is an anti-women party
आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी पार्टी रही है। ये लोग रेवन्ना जैसे लोगों को चुनाव लड़वाते हैं। उसके बारे में सबकुछ जानते हुए भी प्रधानमंत्री हाथ फैलाकर वोट मांगते हैं। वहीं, इनकी सरकार पीड़ित और परेशान महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था दिल्ली महिला आयोग को बंद करने की साजिश रच रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा-आरएसएस से जुड़े तमाम नेता वर्षों से कह रहे हैं कि आरक्षण को खत्म करना है। भाजपा के तमाम उम्मीदवार कह रहे हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। प्रधानमंत्री इन बातों का जवाब दें। वहीं, अमित शाह ने साबित कर दिया कि भाजपा और उनकी ईडी का अरविंद केजरीवाल को समन भेजने का इरादा ही उन्हें गिरफ्तार करने का था। अमित शाह के बयान ने साफ कर दिया है कि दिल्ली आबकारी नीति में ईडी की जांच का मकसद आम आदमी पार्टी और हमारे नेताओं को परेशान करना है।

आप मंत्री ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन आना शुरू हुए तब से ही हम कह रहे थे कि यह समन भाजपा के हैं। ईडी से समन भिजवाकर भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना चाहती है। इसके बाद हुआ भी यही। अब तो अमित शाह ने भी यह बात खुद मान ली है कि ईडी का मकसद ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed