फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You know these 'AAP' millionaires.

चुनाव: 'AAP' के ये करोड़पति उड़ा देंगे आपके होश

Fri, 23 Jan 2015 12:10 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
You know these 'AAP' millionaires.

आम आदमी पार्टी बेशक खुद को आम आदमियों की पार्टी बताती हो, लेकिन आम आदमी के कुबेर उम्मीदवारों की सूची लंबी है। इस बार पार्टी ने करीब एक दर्जन करोड़पति उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर दलबदलू हैं। इन लोगों ने चुनाव से कुछ वक्त पहले बसपा व भाजपा छोड़कर आप की सदस्यता ली है। आप की सबसे अमीर उम्मीदवार प्रमिला टोकस हैं। टोकस इससे पहले बसपा में थीं। आरके पुरम की प्रत्याशी टोकस 74 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर उत्तम नगर से प्रत्याशी नरेश बाल्यान हैं।
विज्ञापन


बाल्यान कुछ दिन पहले भाजपा के चेहरे थे। फिलहाल इनके पास 60 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। बाल्यान ऑडी की सवारी करते हैं। आप के दोनों उम्मीदवार मौजूदा पार्षद भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंहगी गाड़ियों का मालिक है ये आम आदमी

You know these 'AAP' millionaires.

भाजपा से आप में आए करतार सिंह तंवर छतरपुर से प्रत्याशी हैं। टवेरा, करोला, इंडीवर की सवारी करने वाले तंवर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक हैं।

राजनीति में प्रवेश करने वाले सुखबीर दलाल के पास तीस करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। दलाल मुंडका के प्रत्याशी हैं। नजफगढ़ से कैलाश गहलोत के पास 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

इसके अलावा आप के बड़े करोड़पतियों में द्वारका से आप उम्मीदवार आदर्श शास्त्री, बवाना से आप उम्मीदवार वेद प्रकाश, नरेला से शरद कुमार, तुगलकाबाद से सहीराम, गोकुलपुर से चौधरी फतेज सिंह, कृष्णा नगर से एसके बग्गा, शाहदरा से रामनिवास गोयल व मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस हैं।

ज्यादातर करोड़पति हैं दलबदलू

You know these 'AAP' millionaires.

आप के संस्थापक सदस्य शांति भूषण का ऐतराज दलबदलू उम्मीदवारों को उतारने व टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन पर भी है। आप के अमीर उम्मीदवारों पर सरसरी तौर से नजर दौड़ाने से जाहिर होता है कि मोटी रकम के मालिक उम्मीदवारों ने कुछ दिन पहले आप की सदस्यता ली है।

इसमें नरेश बाल्यान, करतार सिंह तंवर, वेद प्रकाश भाजपा से, प्रमिला टोकस, शरद कुमार, सहीराम व हाजी युनूस बसपा से हैं। एसके बग्गा व सुखबीर दलाल भी आप के लिए नए हैं।

राखी बिड़लान सबसे गरीब

दिल्ली सरकार की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़लान आप की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। मंगोलपुरी से चुनाव लड़ रही राखी के पास 8500 रुपये कैश है। जबकि सिर्फ दस हजार बैंक बैलेंस। दूसरी तरफ एजुकेशन लोन के नाम पर बिड़लान ने 2.90 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed