{"_id":"69358e946bd18d26ec03f920","slug":"aap-making-negative-statements-despite-defeat-bjp-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-115345-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बावजूद नकारात्मक बयानबाजी कर रही आप : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बावजूद नकारात्मक बयानबाजी कर रही आप : भाजपा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज जैसे नेता विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बावजूद नकारात्मक राजनीतिक बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जल और वायु प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को 15 वर्षों की कांग्रेस और केजरीवाल सरकार की लापरवाही का परिणाम मानती है।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, जबकि वायु प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर कोई प्रभावी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना तट पर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से बौखलाई आम आदमी पार्टी वासुदेव घाट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुए 12 वार्डों के उपचुनाव में सौरभ भारद्वाज के विधानसभा क्षेत्र का ग्रेटर कैलाश वार्ड भी शामिल था और उसमें आप को मिली हार यह दर्शाती है कि जनता उनके व्यवहार से नाराज है। सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज को 4000 वोट की इस हार से सबक लेकर अनावश्यक मुद्दों पर बयानबाजी बंद कर लोकहित में काम करना चाहिए।