फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders are scared of defeat and disintegration, relying on astrology: BJP

ज्योतिष के सहारे आप, हार और बिखराव से घबराए आप नेता : भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि लगातार चुनावी हार और नेताओं के पार्टी छोड़ने से आप के नेता हताश हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पार्टी अपनी राजनीतिक स्थिति संभालने के लिए वैदिक ज्योतिष की भविष्यवाणियों का सहारा ले रही है। कपूर ने कहा कि सोशल मीडिया पर आप के पक्ष में आई एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी को पार्टी नेता बढ़-चढ़कर प्रचारित कर रहे हैं, जो उनकी हास्यास्पद स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में लगातार हार के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ा है और कार्यकर्ता भी संगठन छोड़ रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज परोक्ष रूप से ऐसी भविष्यवाणियों को आगे बढ़ाकर पार्टी के बिखराव को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कपूर ने आरोप लगाया कि परिवर्तन के नारे के साथ सत्ता में आई आप सरकार ने दिल्ली को भ्रष्टाचार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि अब जनता का भरोसा खोने के बाद पार्टी को इस तरह के सहारों की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed