फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader Sanjay Singh said that India is different from the alliance

Sam Pitroda Remark: सैम पित्रोदा के बयान से संजय सिंह ने बनाई दूरी, बोले- इंडिया गठबंधन इसका समर्थन नहीं करता

Wed, 08 May 2024 04:46 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 May 2024 04:46 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सैम पित्रोदा के कथित नस्लवादी टिप्पणी पर कहा कि इंडिया गठबंधन के किसी भी सदस्य ने उनके बयान का समर्थन नहीं किया।

विज्ञापन
aap leader Sanjay Singh said that India is different from the alliance
संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। 

विज्ञापन

उनके इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के किसी भी सदस्य ने सैम पित्रोदा बयान का समर्थन नहीं किया है। यह एक कथित नस्लवादी टिप्पणी है। उन्होंने भाजपा पर दलितों से नफरत करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है। वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं। 

विज्ञापन

आगे कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी  हो रही होगी, रो रही होगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करूंगा कि ऐसे बयानों को देश के खिलाफ मानते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ, इनकी पार्टी के खिलाफ, ऐसी सोच के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed