{"_id":"5ccefe19bdec22070352a458","slug":"aap-leader-sanjay-singh-controversial-statement-against-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता संजय सिंह के बिगड़े बोल, बोले- नशे में भाषण दे रहे हैं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता संजय सिंह के बिगड़े बोल, बोले- नशे में भाषण दे रहे हैं मोदी
Sun, 05 May 2019 08:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विवादित टिप्पणी की है। उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी के बारे में लिखा, 'नरेंद्र मोदी नशे की हालत में भाषण दे रहे हैं और उनकी जांच कराई जानी चाहिए।'
विज्ञापन
दरअसल संजय सिंह का यह ट्वीट पीएम मोदी के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक ठहराया था। चार मई को प्रतापगढ़ में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसमें उन्होंने राजीव गांधी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उनके इस बयान पर कांग्रेस में भी काफी उबाल था।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को कहा, 'आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, "मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। खुद के बारे में खुद के भीतर की सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। सप्रेम।"
विज्ञापन
ो