{"_id":"637f6d5a1fc2d0145c17eb6f","slug":"aap-leader-sandeep-bhardwaj-committed-suicide-upset-over-not-getting-ticket-in-mcd-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: AAP नेता संदीप भारद्वाज ने की खुदकुशी, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: AAP नेता संदीप भारद्वाज ने की खुदकुशी, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान
Thu, 24 Nov 2022 11:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:11 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संदीप भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज (55) ने गुरुवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संदीप ने बीते दो दिन से घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार संदीप दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए टिकट मांगा था, मगर नहीं मिला था। कीर्ति नगर पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी जिला डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि संदीप भारद्वाज राजौरी गार्डन में रहते थे। तलाकशुदा संदीप की दो बहनें और एक बेटा है। राजौरी गार्डन में मार्बल का व्यवसाय करने वाले आप नेता स्थानीय मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।। डीसीपी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार शाम 4.40 बजे सूचना मिली थी कि आप नेता संदीप भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें आप के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में खाना खाने चले गए थे। काफी देर बाद जब वह नीचे आए तो परिजन ऊपर गए। परिजनों ने देखा कि संदीप ने फंदे से लटके हैं।
विज्ञापन
आप के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज की मौत बेहद दुुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति संवेदना है। पूरी पार्टी उसके परिजनों के साथ खड़ी है। - अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री
विज्ञापन