फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Raghav Chadha Reacts to Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur Marriage

Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान-गुरप्रीत कौर की शादी पर आप के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' राघव चड्ढा का बधाई संदेश, जीता लोगों का दिल

Thu, 07 Jul 2022 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Jul 2022 08:44 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा के बधाई संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया। चड्ढा ने सीएम मान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और चुटकी लेते हुए लिखा- छोटे दा नंबर वड्डे तो बाद ही आता है, यानि (छोटे की बारी तभी आती है जब बड़ा बसा हो)। मेरे वड्डे वीर (बड़े भाई) भगवंत मान साब और डॉ गुरप्रीत कौर को सुखी और धन्य वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन
AAP leader Raghav Chadha Reacts to Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur Marriage
रावघ चड्डा और भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर विवाह बंधन में बंधेंगे। 48 साल के भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे।  इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता, राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। भगवंत मान, मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पंजाब के पहले मुख्यमंत्री होंगे। गुरप्रीत कौर से मुख्यमंत्री मान का रिश्ता उनकी माता और बहन ने कराया है। 
विज्ञापन


ट्वीटर पर मुख्यमंत्री को बधाइयां
बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह की खबर मीडिया में आते ही उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लग गया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट किया कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को जीवन में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। मैं उनके सुखद विवाह की कामना करता हूं।’ पंजाब के कैबिनेट मंत्री  हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह दोनों के लिए आजीवन प्यार, सम्मान और साथ की कामना करते हैं। अमन अरोड़ा ने भगवंत मान को नया विवाहित जीवन शुरू करने के लिए बधाई देते हुए लिखा- मैं दोनों के सुख, प्रेम, समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन


राघव चड्ढा के बधाई संदेश ने जीता लोगों का दिल
उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा के बधाई संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया। चड्ढा ने सीएम मान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और चुटकी लेते हुए लिखा- छोटे दा नंबर वड्डे तो बाद ही आता है, यानि (छोटे की बारी तभी आती है जब बड़ा बसा हो)। मेरे वड्डे वीर (बड़े भाई) भगवंत मान साब और डॉ गुरप्रीत कौर को सुखी और धन्य वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राघव चड्ढा आप में सबसे योग्य कुंवारे
इसके अलावा, चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा की है, इसमें एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी था, इस पोस्ट में लिखा था, और, एक ने सोचा कि राघव चड्ढा आप में सबसे योग्य कुंवारे थे।




विवाह की तैयारियों का जिम्मा राघव चड्ढा पर
आपको बता दें कि मु्ख्यमंत्री के आवास पर आज एक सादे समारोह में भगवंत मान और गुरप्रीत कौर का विवाह होगा, जिसकी तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा को सौंपा गया है। इस समारोह में चुनिंदा और परिवार के खास लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है। समारोह राघव चड्ढा की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed