फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader kumar vishwas tweeted on narendra modi

AAP नेता कुमार विश्वास ने की मोदी की तारीफ

Mon, 01 Sep 2014 03:44 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
aap leader kumar vishwas tweeted on narendra modi

दो दिन पहले भाजपा सांसद की ओर से दिल्ली के सीएम बनने का ऑफर मिलने का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा पर तारीफों के पुल बांधे हैं।

विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब कुमार विश्वास ने पीएम मोदी की तारीफ की है। शुरूआत से ही चर्चा में रही मोदी की जापान यात्रा पर कुमार विश्वास ने जो टिप्पणी की है उसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, कुमार विश्वास के बयान को भाजपा से बढ़ती नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है। पहले भी ऐसी बातें सामने आती रही हैं कि कुमार विश्वास भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले भाजपा पर आम आदमी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाने वाले कुमार विश्वास ने जापान में मोदी पीएम के भाषण को आश्वस्तकारी बताया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से तुलना करते हुए मोदी की शैली को देशहित में बेहतर बताया है।

पढ़िए कुमार विश्वास का पूरा ट्वीट

aap leader kumar vishwas tweeted on narendra modi

जापान की राजधानी टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास के नए रास्ते खोलने और भारत-जापान के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया।

पीएम के भाषण के बाद कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर और फेसबुक पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि जापान में हमारे प्रधानमंत्री का भाषण आश्वस्तकारी था। उन्होंने लिखा कि बोलते नेता को देखने के लिए दस साल से देश तरस गया था।

एशिया की ये दो महाशक्ति अगर साथ काम करें तो अमेरिका का अति-अधिनायकवाद और चीन का विस्तारवादी-बाज़ारवाद कुछ कम हो सकेगा। उम्मीद है कि भारत के आखिरी गरीब को इस यात्रा से कुछ लाभ अवश्य होगा।



कुमार विश्वास ने मोदी के साथ गए उद्योगपतियों के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम ने उनके साथ गए सेठों की भी काफी ज्यादा तारीफ की।

बता दें कि मोदी ने अपने भाषण के आखिर में कहा था कि उनके साथ जापान गए उद्योगपति बहुत ही बुद्घिमान और मेहनती लोग हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरे देश के इतने बड़े लोग हैं कि मुझे भी इनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। सरकार और ये लोग अलग नहीं हैं! हम पार्टनर्स हैं।

मोदी की तारीफ में कुमार ने लिखी कविता!

aap leader kumar vishwas tweeted on narendra modi

इसके पहले भी 'आप' नेता कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी। लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कुमार‌ विश्वास ने मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि यह 'जनता का फैसला' है।

लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ने वाले विश्वास ने ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी थी और लिखा था- नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को उनके पक्ष में जनादेश के लिए बधाई। उम्मीद है कि उनकी टीम भारत माता की जरुरतों और अपेक्षाओं के लिए एकजुट होगी।

कुमार विश्वास के इस ट्वीट और चुनाव में कड़ी हार के बाद यह कहा जा रहा था कि वह भाजपा का दामन ‌थाम सकते हैं। हालांकि कुमार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

अब भाजपा की ओर से ऑफर मिलने का मुद्दा छेड़कर उन्होंने इस चर्चा को एकबार फिर हवा दे दी है।

यह बात भी चर्चा में है कि कुमार विश्वास ने साल 2009 में मोदी की तारीफ में एक कविता भी लिखी थी जो चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में खूब चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed