फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Kumar Vishwas get penalty.

'आप' नेता कुमार विश्वास पर लगा जुर्माना

Sat, 15 Nov 2014 05:18 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Kumar Vishwas get penalty.

गाजियाबाद में फर्जी एनओसी लगाने के मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पर पासपोर्ट विभाग ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने के बाद ही उन्हें पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


डॉ. कुमार  विश्वास ने इसी साल 26 जून को अपना पासपोर्ट का नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके अगले ही दिन यानि 27 जून को उन्हें पासपोर्ट जारी कर दिया गया था। आप नेता ने इसके लिए एलआर कालेज प्राचार्य संजय दत्त कौशिक से जारी एनओसी भी आवेदन के साथ लगाई थी।
विज्ञापन


पासपोर्ट विभाग द्वारा इस एनओसी की जांच कराई गई तो पता चला कि एनओसी में कुछ गड़बड़ है। संजय दत्त कौशिक ने पासपोर्ट विभाग को लिखित में दिया था कि एनओसी न तो उन्होंनेजारी की है और न ही इस प्रकार की एनओसी जारी करने के लिए वे प्राधिकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना अदा करने के बाद ही जारी किया जाएगा पासपोर्ट

AAP leader Kumar Vishwas get penalty.

अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए पासपोर्ट विभाग ने आप नेता से पासपोर्ट वापस जमा करा लिया था। हालांकि पासपोर्ट अधिकारियों का कहना था कि कुमार विश्वास को पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर पासपोर्ट जारी किया जा सकता है।

जानकारों का कहना है कि चूंकि आवेदक के दस्तावेज में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाई गई, लिहाजा नियमानुसार उन पर जुर्माना लगाना आवश्यक हो गया था। इसी के चलते शुक्रवार को पासपोर्ट विभाग ने डा. कुमार विश्वास पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

मेरे पास पासपोर्ट विभाग से एनओसी को लेकर इंक्वायरी आई थी। एनओसी मैने जारी ही नहीं की थी, इसलिए पासपोर्ट विभाग को लिखित में अवगत करा दिया गया था। जुर्माना लगाना या कोई कार्रवाई करना पासपोर्ट अधिकारियों का काम है।-डॉ. संजय दत्त कौशिक, प्राचार्य एलआर कालेज  

डॉ. कुमार विश्वास फिलहाल एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मथुरा गए हुए हैं। पासपोर्ट विभाग ने कोई जुर्माना लगाया है, ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। लौटकर आएंगे तो इस विषय पर कुछ बताया जा सकता है।- प्रबुद्ध, डॉ. कुमार विश्वास के पीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed