फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap_leader_ashutosh_attacks_on_LG_najeeb_jung

'भाजपा की सरकार बनना संविधान से बलात्कार'

Fri, 05 Sep 2014 08:20 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
aap_leader_ashutosh_attacks_on_LG_najeeb_jung

दिल्ली में भाजपा को बतौर सबसे बड़े दल सरकार बनाने के लिए बुलाने की उपराज्यपाल नजीब जंग की योजना से आम आदमी पार्टी (आप) आग बबूला हो गई है। पार्टी ने शुक्रवार को उपराज्यपाल पर तीखा हमला बोला। मोर्चा प्रदेश संयोजक आशुतोष ने संभाला। उन्होंने इसे संविधान के साथ बलात्कार तक की संज्ञा दे डाली।

विज्ञापन


आशुतोष ने शुक्रवार सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर ऐसी पार्टी को दुबारा सरकार बनाने के लिए बुलाया जाता है जिसने पहले सरकार बनाने से मना कर दिया हो तो यह संविधान के साथ बलात्कार होगा।
विज्ञापन


आशुतोष के मुताबिक, मुझे उम्मीद है कि उपराज्यपाल को हर्षवर्धन की पुरानी चिट्ठी याद होगी, जिसमें चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने सरकार बनाने से इंकार कर दिया था। उपराज्यपाल उस पार्टी को सरकार बनाने के लिए कैसे बुला सकते हैं जिसने सरकार बनाने से लिखित में इंकार किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी सर, बच्चे कुछ पूछ रहे हैं'

aap_leader_ashutosh_attacks_on_LG_najeeb_jung

आशुतोष का कहना है कि पार्टी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से गुजारिश करेगी कि दिल्ली में खरीद-फरोख्त कर सरकार बनने की अनुमति न दें। उन्हें भाजपा व उपराज्यपाल को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

उनके मुताबिक, जो पार्टी बहुमत होने का दावा करती है उसके पास बहुमत साबित करने के लिए सबूत भी होना चाहिए। आशुतोष ने कहा कि संवैधानिक रूप से अल्पमत सरकार नहीं बनाई जा सकती। विधानसभा में बहुमत के पक्ष में प्रमाण दिए बिना किसी भी पार्टी को सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर मीडिया की खबरें सही हैं तो यह संविधान की भावना के खिलाफ है।

आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है कि आज बच्चे पूछ रहे हैं सर, जमीर में जंग लगवाकर 31 को 36 में कैसे बदला जा सकता है, जिससे चोर दरवाजे से गद्दी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed