फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Arvind Kejriwal says Raw houses will register soon

कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे, बोले सीएम केजरीवाल

Mon, 05 Aug 2019 05:16 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 05 Aug 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
AAP leader Arvind Kejriwal says Raw houses will register soon
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे। जल्द ही कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के मकान की रजिस्ट्री होगी। इसके बाद राजस्थान, यूपी, बिहार के गांव को छोड़कर आए लोगों की भी दिल्ली अपनी होगी। देवली गांव की 13 कच्ची कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का काम शुरू करने के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार चुनाव के समय दोनों पार्टियां आपके पास आया करती थीं। वोट लेकर वे सत्ता पर काबिज हो जाते थे, लेकिन कच्ची कॉलोनी वालों को धोखा देते रहे। उन्होंने कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को कभी अपना नहीं माना। उन्हें हमेशा बाहरी माना। यही वजह है कि 30 साल से देवली गांव के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली। अब सभी कच्ची कॉलोनियों में विकास हो रहा है। रजिस्ट्री हो जाएगी तो कच्ची कॉलोनी पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शीला दीक्षित के शासनकाल में रोज बिजली के दाम बढ़ जाते थे। इसके खिलाफ मैंने 15 दिन तक भूख हड़ताल की। अब 200 यूनिट तक बिजली फ्री हो गई है। फिक्स चार्ज, सरचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी टैक्स सभी फ्री हो जाएंगे। 200 यूनिट बिजली खर्च करने वालों का बिल जीरो आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5-6 महीने में देवली गांव के लोगों को गंगा जल मिलेगा। सोनिया विहार से गंगा जल आपके गांव पहुंचेगा। 13 कच्ची कॉलोनियों में पाइन लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। सड़क व नालिया भी बनेंगी। इस काम को पूरा करने का लक्ष्य तो 12 महीने रखा गया है, पर कोशिश होगी कि 5-6 महीने में पूरा हो जाए।


अपमान करने वाली राजनीतिक पार्टियों का खात्मा होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राजनीतिक पार्टियों ने आपका अपमान किया है, उनका खात्मा हो जाएगा। रात-दिन मेहनत कर रहा हूं। कच्ची कॉलोनियों में विकास की बयार बहेगी। जब मैं वोट के लिए घूम रहा था तो कई महिलाएं कहती थीं कि कच्ची कॉलोनियों की गंदगी की वजह से उनके बच्चों का रिश्ता नहीं आता है। अब कच्ची कॉलोनियां पक्की होंगी और रिश्ते भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed