फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap launches signature campaign for Demanding of splitting UP into four states

यूपी को चार राज्यों में बांटने की मांग, आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 14 Oct 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 14 Oct 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
aap launches signature campaign for Demanding of splitting UP into four states
arvind kejriwal

आम आदमी पार्ट्री ने उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की मांग की है। इसके लिए रविवार से नोएडा में भी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पिछले दिनों नोएडा में रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश को अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग-अलग राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया था।

विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-35 स्थित सामुदायिक केंद्र में पत्रकार वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश के सभी 75 जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक में तय हो चुका है कि प्रदेश के विकास के लिए चार राज्यों में विभाजन होना जरूरी है। इसके लिए 12 अक्तूबर से सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में रविवार से गौतमबुद्ध नगर में भी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। एक माह में पूरे प्रदेश से 50 लाख फार्म इसके समर्थन में लोगों से भरवाकर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर जिला महासचिव राकेश सिसौदिया, कोषाध्यक्ष उमेश गौतम, प्रवक्ता प्रो. एके सिंह, संजीव निगम, अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed