फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Launches Sharp Attack on Raghav Chadha: Why Is He Afraid to Speak Against the Modi Government?

Delhi NCR News: राघव चड्ढा पर आप का तीखा हमला, मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
व्हिप उल्लंघन पर कार्रवाई को बताया सामान्य, मान, संजय, सौरभ, आतिशी और ढांडा ने साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सामने आए उनके बयान पर पलटवार किया है। पार्टी ने इसे एक सामान्य संगठनात्मक निर्णय बताते हुए चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह लंबे समय से पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे। जनहित के मुद्दों पर नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी भी पार्टी में नेतृत्व और पदों में बदलाव सामान्य प्रक्रिया है। अगर कोई सदस्य पार्टी के सामूहिक फैसलों जैसे वॉकआउट या विरोध का समर्थन नहीं करता और व्हिप के खिलाफ जाता है तो कार्रवाई होना स्वाभाविक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने समय-समय पर उनकी जिम्मेदारियां बदली हैं। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अरविंद केजरीवाल से निडरता और संघर्ष का पाठ सीखा है, लेकिन राघव चड्ढा इस कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि चड्ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव से लेकर पंजाब के अधिकारों के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि गुजरात में कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी उन्होंने सदन में आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो डर गया, समझो मर गया की सीख पार्टी की पहचान है, लेकिन राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से न तो प्रधानमंत्री मोदी से सवाल कर रहे है और न ही बड़े राष्ट्रीय मुद्दे उठा रहे हैं। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि क्या राघव चड्ढा भाजपा और मोदी सरकार से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पार्टी के नेता सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान चड्ढा विदेश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि संसद में सीमित समय का उपयोग देश के बड़े मुद्दों को उठाने के लिए होना चाहिए, न कि सॉफ्ट मुद्दों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed