AAP की छात्र विंग लॉन्च: 'एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स' रखा नाम, केजरीवाल भी पहुंचे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज छात्र विंग को लॉन्च किया है। छात्र विंग का नाम एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स रखा है।
विस्तार
केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा सरकार को घेरा
अरविंद केदरीवाल ने छात्र की लॉन्चिंग पर कहा कि आज हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनकी जड़ें आज की राजनीति में हैं, जिसे हम मुख्यधारा की राजनीति कहते हैं। कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों की राजनीति, जो 75 साल से चली आ रही है। जब आम आदमी पार्टी 10 साल तक दिल्ली में सत्ता में थी, तब 24 घंटे बिजली आती थी। आज दिल्ली में बिजली की कटौती हो रही है। लोग परेशान हैं।
#WATCH | Delhi | AAP launches its official Student Wing – ‘Association of Students for Alternative Politics’.
विज्ञापन विज्ञापन
Aam Aadmi Party national convenor Arvind Kejriwal says, "...The problems we are facing today are rooted in the politics of today, what we call mainstream politics, the… pic.twitter.com/PPRQI5M9Pv — ANI (@ANI) May 20, 2025
आगे कहा कि हमने दिल्ली में जिस तरह की राजनीति की है, वह वैकल्पिक राजनीति है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों को अच्छी शिक्षा मिले, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। वे ऐसा नहीं चाहते हैं। अभी तीन महीने भी नहीं हुए हैं और भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों को बर्बाद करना शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग ASAP (Association of Students for Alternative Politics) की शुरुआत पर सभी युवा साथियों को ढेरों शुभकामनाएँ।
ASAP न सिर्फ़ छात्र राजनीति को एक नई दिशा देगा बल्कि Alternative Politics का एक सशक्त मंच बनेगा। इसके ज़रिए हम एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार… pic.twitter.com/4oPPTna7u8— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 20, 2025
यह संगठन देशभर में करेगा काम: सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इस छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) का नेतृत्व पूरी तरह से देशभर के छात्र ही करेंगे। यह संगठन देशभर में काम करेगा और हम सभी इस संगठन की पूरी मदद करेंगे।
युवा देश की सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी निभाएंगे: जरनैल सिंह
दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 13 वर्षों में देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव किया है। अब इसी बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए छात्र संगठन एएसएपी को लॉन्च किया है। ASAP के साथ जुड़कर छात्र और युवा देश की सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी निभाएंगे और देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान देंगे।
