चुनाव आयोग के साथ AAP भी आज कर रही EVM हैकाथॉन, एक्सपर्ट को भेजा बुलावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को डीडीयू मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर ईवीएम हैक करने का चैलेंज चुनाव आयोग के विशेषज्ञों को दिया है। दोपहर करीब 11.30 बजे कोई भी हैकर आप की ईवीएम को हैक करने के लिये जा सकता है। पार्टी का दावा है कि हैकर को उन्हीं मानकों पर मशीन हैक करनी होगी, जिसे चुनाव आयोग ने पहले से तय कर रखा है।
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, इसी दिन चुनाव आयोग भी अपनी ईवीएम चैलेंज कर रहा है। इसमें सिर्फ ईवीएम को बटन के माध्यम से या फिर किसी फोन या रेडियो तरंगों से हैक करना होगा।
इसी तरह पार्टी ने दिल्ली विधान सभा में दिखाई गयी अपनी मशीन को हैक करने का चेलेंज किया है। पार्टी का दावा है कि आयोग के मानकों पर ईवीएम हैक की ही नहीं जा सकती। इसके लिये मदर बोर्ड से छेड़छाड़ करना जरूरी होगा।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि आप के टेक्निकल टीम ने ये तय किया है कि हम अपनी टैंपर्ड ईवीएम का चैलेंज भी उसी दिन रखेंगे। यह वही ईवीएम है, जिसका डेमो बीते दिनों दिल्ली विधानसभा में दिया गया था।
चुनाव आयोग ने क्यों दिया ईवीएम चैलेंज?
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हैकाथॉन चैलेंज के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ-साथ चुनाव आयोग से एक्सपर्ट को भी बुलाया जाएगा। हम हैकाथॉन उन्हीं शर्तों पर रख रहे हैं, जो शर्तें चुनाव आयोग ने दी है।
आप विधायक ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम चैलेंज के लिए जो शर्तें रखी हैं, उनके आधार कोई भी ये साबित नहीं कर सकता कि ईवीएम खराब है।
इसके पहले आप ने चुनाव आयोग से ईवीएम के मदर बोर्ड में बदलाव करने की इजाजत न मिलने से हैकाथॉन में शामिल होने से इंकार दिया था। चुनाव आयोग के हैकाथॉन में शामिल न होने के मसले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सफाई दी है कि पार्टी की जगह चुनाव आयोग हैकाथॉन से पीछे हटा है। पार्टी के मुताबिक, आयोग कुछ भी करा रहा है लेकिन यह हैकाथॉन नहीं है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों और दिल्ली एमसीडी चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने 3 जून से सभी पार्टियों को ईवीएम हैक चैलेंज दिया है।
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) की ईवीएम हैकथॉन चैलेंज के तहत ईवीएम के मदरबोर्ड से छेड़छाड़ करने की मांग को खारिज कर दी है। आयोग का कहना है कि अगर ईवीएम के इंटरनल सर्किट से छेड़छाड़ की इजाजत दी जाती है, तो मशीन की वास्तविकता खत्म हो जाएगी।