{"_id":"bf8a5037e6350453dd360818ae66d836","slug":"aap-have-a-legal-answer-delhi-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' ने भाजपा को दिया कानूनी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' ने भाजपा को दिया कानूनी जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी फंड पाने के आरोपों को निराधार बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने
विज्ञापन
भाजपा के दो नेताओं सांसद रमेश बिधूड़ी और अश्विनी उपाध्याय को लीगल नोटिस
भेजा है। पार्टी ने पंकज गुप्ता की ओर से भेजे गए इस नोटिस में सभी आरोपों
को खारिज करते हुए कोर्ट के उन फैसलों का जिक्र किया गया, जिसमें उन्हें
पूर्व में क्लीन चिट मिल गई है। लीगल नोटिस में दोनों नेताओं से आरोपों पर
हफ्ते भर में सार्वजनिक रूप से सामने आकर माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं
करने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
दरअसल, भाजपा के दोनों नेताओं ने आप के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया समेत अन्य विदेशी संस्था फोर्ड फाउंडेशन से फंड हासिल करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं का आरोप था कि सिसोदिया का कबीर एनजीओ का 2007 में एफसीआरए रजिस्ट्रेशन मिला लेकिन उन्हें 2005 में ही फोर्ड फाउंडेशन से 44 लाख रुपये हासिल कर लिए। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इस एनजीओ ने अमेरिका के फोर्ड फाउंडेशन चार लाख डॉलर (करीब 2.4 करोड़ रुपये) लिए।
आप ने शनिवार को इस संबंध में दोनों नेताओं को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा कि वह सात दिनों के भीतर माफी मांगे। पंकज गुप्ता ने अपने नोटिस में 7 मई 2014 को हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस एफिडेविट का भी जिक्र किया है जिसमें उन्हें क्लीन चिट देने की बात कही गई है।