इसलिए सोशल मीडिया पर गिरा AAP का ग्राफ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजनीतिक पाटियों को पटखनी देकर आम आदमी पार्टी ने बेशक ऐतिहासिक जीत दर्ज की हो लेकिन जश्न और घर की कलह के बाद सोशल मीडिया पर आप के पसंद का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है।
राजतिलक के बाद तो ठीक था, लेकिन 24 फरवरी से दो मार्च तक लगभग तीस हजार से अधिक यूजर्स ने आप के पेज से खुद को दूर कर लिया तो नए यूजर्स के जुड़ने का ग्राफ 55.3 फीसदी की दर से गिरा है। वहीं, गूगल ट्रेंड एंड सर्च में करीब 50 हजार से अधिक यूजर्स ने कलह को सर्च किया है।
प्राचीन काल से कहावत है कि घर का भेदी लंका ढाये उसे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सच बताने में लगे हुए है, जिसका असर फेसबुक पर भी पड़ा है। यूजर्स लिखते हैं कि चुनाव से ठीक पहले शांति तो जीत के बाद योगेंद्र व प्रशांत का विवाद...घर की कलह से कहीं आप का घरौंदा तिनके की तरह न बिखर जाएं?
24 फरवरी से दो मार्च तक धड़ाम से गिरा ग्राफ
दो मार्च को आप का फेसबुक पेज दिखाता है कि आप पर 8,55,485 यूजर्स बात करते थे जबकि 26,36,242 यूजर्स ने लाइक किया है और 38,655 नए यूजर्स जुड़े हैं। जबकि इससे पहले चुनाव के दौरान नए यूजर्स जुड़ने का यह आंकड़ा 70 हजार के करीब पहुंच रहा था।
ऐसे में पिछले हफ्ते से इस हफ्ते के बीच नए यूजर्स के जुड़ने के ग्राफ में 55.3 फीसदी की दर से गिरावट आई है। फेसबुक पर 24 फरवरी को यूजर्स के न जुड़ने का सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन अचानक 26 को फिर यूजर्स का ग्राफ ऊपर चढ़ा लेकिन एक मार्च को कलह का किस्सा वायरल होते ही पसंद का ग्राफ धड़ाम से जा गिरा है। 24 फरवरी से दो मार्च तक भी यूजर्स के ग्राफ में करीब 55 फीसदी की दर से गिरावट आयी है।
कलह का विवाद, केजरी की लोकप्रियता में कमी
अरविंद केजरीवाल बेशक मतदाताओं को रिझाने में कामयाब हुए हो लेकिन पार्टी के भीतर कलह से केजरी की लोकप्रियता भी कम हुई हैं। केजरी के अपने वॉल पर 14,22,842 यूजर्स उन पर बात करते हैं जबकि 63,52,358 यूजर्स उनको फॉलो करने वाले हैं, जोकि 1.6 फीसदी की दर से पिछले हफ्ते फ्री बिजली-पानी की घोषणा के बाद बढ़ा था। हालांकि घर की कलह के चलते एक मार्च से दो मार्च को ग्राफ ऊपर से नीचे जा गिरा है। पिछले एक सप्ताह में 34.6 फीसदी की दर से उनके नए यूजर्स जुड़ने में गिरावट दर्ज की गई है।