फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Govt ministers doing overtime

‘आप’ सरकार के मंत्री कर रहे ओवरटाइम

Wed, 18 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
AAP Govt ministers doing overtime

आम आदमी पार्टी सरकार के कद्दावर मंत्री सत्येंद्र जैन ओवरटाइम ड्यूटी कर रहे हैं। दिल्ली सचिवालय में यह बात फेमस हो चुकी है कि सबसे देर तक वही रुकते हैं। एक दिन तो रात को डेढ़ बजे सचिवालय से गए। देर तक रुकने के पीछे जैन तर्क देते हैं कि सरकारी सिस्टम में सुधार के लिए काम करने में वक्त लगता है। साथ के कर्मचारी व अधिकारियों को दिक्कत पर पूछने पर कहते हैं कि दो शिफ्ट में उनकी ड्यूटी लगा रखी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य, ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी और उद्योग विभाग का जिम्मा संभाल रहे सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट थे लेकिन 50 साल की उम्र के बाद समाज के लिए काम करने की योजना राजनीति में आने से पहले तय कर चुके थे। समाज के लिए अन्ना आंदोलन से जुड़े। उस दौरान एक  चार साल की बच्ची से बलात्कार का मामला उठाने के बाद दंगा भड़काने के आरोप में तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा। इन सभी पहलुओं का जिक्र करते हुए मंत्री जी कहते हैं कि सिस्टम में सुधार चाहता हूं। जितना मैं सोचता हूं, उतना अभी कर नहीं पाया।
विज्ञापन


जैन बताते हैं कि रात को खाना नहीं खाता इसलिए सुबह उठने में दिक्कत नहीं होती। दिन में सचिवालय 12 से 1 बजे के बीच आ जाता हूं। वह कहते हैं कि पत्नी के साथ चेतक स्कूटर पर घूमता था तब भी सॉल्यूशन हर समस्या का बताता था, अब पॉवर मिली है तो पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed