{"_id":"69690b24c73cf3d3120fbf97","slug":"aap-governments-order-from-jalandhar-court-politically-motivated-bjp-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-120370-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सरकार ने जालंधर कोर्ट से लिया आदेश राजनीति से प्रेरित : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सरकार ने जालंधर कोर्ट से लिया आदेश राजनीति से प्रेरित : भाजपा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप और पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है, लेकिन आप सरकार ने जालंधर कोर्ट से लिया आदेश पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
सचदेवा ने कहा कि पंजाब सरकार ने बिना प्रदेश भाजपा नेताओं को पार्टी बनाए कोर्ट में याचिका दायर की। उसने तर्क दिया कि वीडियो से पंजाब में दंगे भड़क सकते हैं। कोर्ट ने भी वीडियो की जांच किए बिना केवल इस आशंका के आधार पर सोशल मीडिया कंपनियों को वीडियो हटाने का आदेश दे दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वीडियो फर्जी था, तो आप ने दिल्ली पुलिस या किसी दिल्ली कोर्ट में शिकायत क्यों नहीं की? दूसरा, जब दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने फोरेंसिक जांच के आदेश दे दिए थे, तब असली रिकॉर्डिंग देखे बिना पंजाब पुलिस से जांच क्यों करवाई गई?