फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP government will make artificial rain in Delhi For the first time

Artificial Rain: दिल्ली में पहली बार केजरीवाल सरकार कराएगी कृत्रिम बारिश, आईआईटी कानपुर ने सौंपा पूरा प्लान

Wed, 08 Nov 2023 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Nov 2023 07:11 PM IST
सार

 शुक्रवार को दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देगी। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश कराने में केंद्र सरकार का सहयोग दिलाने की गुजारिश करेगी।

विज्ञापन
AAP government will make artificial rain in Delhi For the first time
दिल्ली में कृत्रिम बारिश करवाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में अब क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश कराने पर विचार कर रही है। इससे दिल्लीवासियों जल्द ही वायु प्रदूषण से राहत मिल सकती है। इसको लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, राजस्व मंत्री आतिशी व अन्य अधिकारियों ने बुधवार को आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक की। उनसे बृहस्पतिवार को इसका विस्तृत प्लान देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


राय ने कहा कि 20-21 नवंबर के आस-पास दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। इस संबंध में दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना प्लान रखेगी। इसमें केंद्र सरकार से सहयोग दिलाने का अनुरोध करेगी। अगर सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिल जाता है तो आईआईटी कानपुर 20-21 नवंबर के आस-पास दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने का पहला पायलट प्रोजेक्ट कर सकता है।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के साथ बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी वायु प्रदूषण का स्तर लगातार ठहराव में है। तापमान लगातार गिर रहा है और हवा की गति बहुत कम है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 सितंबर को भी विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी। उस बैठक आईआईटी कानपुर की तरफ से कृत्रिम बारिश कराने का प्रजेंटेशन दिया था। आईआईटी कानपुर ने कुछ पायलट प्रोजेक्ट किए हैं, लेकिन वो सारा बारिश के मौसम में जून, जुलाई, अगस्त का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृत्रिम बारिश के लिए 40 फीसदी बादल होना जरूरी
बैठक में आईआईटी कानपुर ने बताया कि इसके लिए कम से कम 40 फीसदी बादल चाहिए। इससे कम बादल पर बारिश नहीं करा सकते हैं। अगर आसमान में 40 फीसदी बादल हैं, तो वो बारिश करा सकते हैं। इस बैठक में ये तय हुआ है कि इस संबंध में आईआईटी कानपुर बृहस्पतिवार को एक विस्तृत प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed