फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap government decision on pollution control in delhi

प्रदूषण पर जागी केजरीवाल सरकार, 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, 5 दिन भवन निर्माण पर रोक

Sun, 06 Nov 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
aap government decision on pollution control in delhi
kejriwal - फोटो : ANI

दिल्ली में बढ़ते पदूषण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा रविवार को आपात बैठक बुलाई गई जिसमें सरकार ने दस बड़े फैसले लिए हैं जो इस प्रकार हैं...

विज्ञापन
  1. अगले पांच दिन तक‌ दिल्ली में सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
  2. सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
  3. दिल्ली में बिजली की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी डीजी सेट को अगले 10 लिए बंद करने का आदेश।
  4. दिल्ली में सभी को बिजली का कनेक्‍शन दिया जाएगा ताकि डीजी सेट बंद किए जा सकें।
  5. बदरपुर पावर प्लांट को अगले 10 दिन के लिए बंद करने का फैसला।
  6. 10 नवंबर से दिल्ली की सड़कों पर वैक्यूम क्लिनर से होगी सफाई।
  7. पीडब्लूडी की 100 फीट चौड़ी सभी सड़कों पर वैक्यूम क्लिनर से होगी सफाई।
  8. दिल्ली में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध
  9. दिल्ली के सभी स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश।
  10. सरकार की सलाह है कि लोग खुले में कम से कम निकलें।

दिल्ली में कराई जा सकती है कृत्रिम वर्षा

aap government decision on pollution control in delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि ‌दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पहले से ही काफी अधिक रहा है। ऐसे में आसपास के राज्यों में फसलों पराली जलाए जाने से इसका स्तर और भी घातक हो गया है।

उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान सुझाव मिला है कि दिल्ली में कृ‌त्रिम वर्षा भी कराई जा सकती है। हालांकि सरकार अभी इस सुझाव पर विचार कर रही है।

दिल्ली में ऑड ईवन की फिर से शुरुआत के बारे में केजरीवाल ने बताया कि सरकार अभी इसकी तैयारी कर रही है लेकिन इसके बारे में अंतिम फैसला तैयारी का जायजा लेने के बाद ही किया जाएगा।

अंत में सीएम ने ये भी कहा कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर राजनीति और बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं वो गलत है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हो रही सांस लेने में दिक्कत

aap government decision on pollution control in delhi
बीच रविवार को भी पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शनिवार को दिन भर स्मॉग की चादर दिल्ली-एनसीआर में पसरी रही और लोगों ने सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की शिकायत की। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में फरीदाबाद के बाद दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स पांच सौ के करीब पहुंच गया तो सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंडी रिसर्च (सफर) का पैमाना 500 (+) के कांटे पर पहुंचकर सीवीयर कंडिशन बताकर रूका हुआ है।

यही स्थिति गुरुग्राम व आगरा की थी। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 419 व 404 रहा। तीन नवंबर को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) ने दावा किया था कि पिछले 17 सालों में पहली बार दिल्ली इतनी बुरी तरह स्मॉग की चपेट में हैं।
विज्ञापन

उपराज्यापाल ने बुलाई आपात बैठक

aap government decision on pollution control in delhi

इस तरह से पिछले 17 साल का वायु प्रदूषण का रिकॉर्ड तो आज टूटा ही लेकिन यह रिकॉर्ड इससे ज्यादा वर्षों का टूटा या नहीं, इसको लेकर पर्यावरण से जुड़े संस्थानों ने कोई दावा नहीं किया है।

प्रदूषण की सीवीयर स्थिति को देखते हुए उपराज्यापाल ने जहां आपात बैठक बुलाई है वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का दावा है कि दिल्ली का प्रदूषण पड़ोसी राज्यों की वजह से लेकिन ऐसा मतलब नहीं है कि हम कुछ नहीं करेंगे।

एनडीएमसी के करीब 1500 से अधिक स्कूलों की राजधानी में आज छुट्टी रही जबकि सरकारी स्कूलों में उपस्थिति कम रही। निजी स्कूलों की जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अधिकांश स्कूलों में बच्चे मास्क पहनकर आए जबकि कुछ ने आज छुट्टी भी रखी। प्रदूषण के इस स्तर को देखते हुए सरकार सोमवार को स्कूलों में छुट्टी करने का निर्णय ले सकती है।

एम 2.5 का सीधा असर फेफड़े पर पड़ता है

aap government decision on pollution control in delhi

सीपीसीबी की माने तो शनिवार धूल की कणों (पीएम 2.5 व 10) का स्तर बेहद ही खतरनाक स्थिति में था। यह बारीक धूलकण बेदह खतरनाक स्तर तक पहुंच गए है। पीएम 2.5 का सीधा असर फेफड़े पर पड़ता है, जो श्वशनतंत्र पर बुरा असर डालता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स में फरीदाबाद की आबोहवा सबसे खराब स्थिति में रही। शहर का सूचकांक 493 था। एक दिन पहले यानी शुक्रवार की बात करें तो एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली का 372 था जो बढ़कर 485 हो गया है तो फरीदाबाद का 453 से बढ़कर 493 पहुंच गया है और गुरुग्राम का सूचकांक 263 से बढ़कर 419 पहुंच गया है।

सीपीसीबी की साइट पर लाल रंग से इस पैमाने को सीवीयर बताया जा रहा है। इस सीजन में सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है वायु प्रदूषण। सफर के फॉरकास्ट की माने तो आने वाले तीन दिनों में स्थिति थोड़ी बेहतर होगी लेकिन सीवीयर यानी खतरनाक स्तर पर ही रहेगी।

सीपीसीपी का एयर क्वालिटी इंडेक्स: कितना बढ़ा

aap government decision on pollution control in delhi

बृहस्पतिवार-
दिल्ली-432।
फरीदाबाद-427।
गुरुग्राम-454

शुक्रवार-
दिल्ली-372।
फरीदाबाद-453।
गुरुग्राम-263

शनिवार-
दिल्ली-485।
फरीदाबाद-493।
गुरुग्राम-419
सफर का अनुमान है कि रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली, फरीदाबाद व गुरुग्राम का ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed