फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP government asked people to made recording against donation fee

डिप्टी सीएम ने दिया अपना मेल आईडी, कहा भेजें वीडियो

Fri, 27 Feb 2015 02:41 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
AAP government asked people to made recording against donation fee

आम आदमी पार्टी ने एक सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त फीस या डोनेशन वसूल रकने वालों को निशाना बनाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अखबारों में जारी एड में आप सरकार ने मोटे अक्षरों में कहा है कि डोनेशन या कैपिटेशन फीस लेना गैरकानूनी और दंडनीय है।

इस एड में लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई भी एडमिशन के नाम पर इस तरह की अतिरिक्त फीस मांगे तो उसकी ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें।

इस सार्वजनिक सूचना में आप सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का मेल आईडी भी दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि अपनी शिकायत वाला ऑडियो या वीडियो वर्जन इस मेल आईडी पर सीधे भेज दें।

चुनावी वादों पर तेजी से शुरु हुआ अमल

AAP government asked people to made recording against donation fee

इस एड में साफ लिखा है कि शिकायत सही पाए जाने की स्थिती में दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाली आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही सख्त कदम उठाने शुरु कर दिए हैं।

बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के दौरान ही कहा था कि भ्रष्टाचार की वजह से सरकार का अधिकतम पैसा दलालों की जेब में जाता है। साथी ही कमीशन खाने के लिए अनावश्यक खर्चों में भी जनता का पैसा बर्बाद  किया जाता है।

इस सार्वजनिक सूचना के माध्यम से आप सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए पहला कदम उठाया है जिसके आगे और भी सख्त होने की संभावना है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में दिल्ली की जनता इस अपील पर कैसी प्रतिक्रिया देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने की पुलिस कमीश्नर से मुलाकात

AAP government asked people to made recording against donation fee

इस बीच अर‌विंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी से मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने से संबंधित मुद्दों पर बात करना था।

आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणपत्र में दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और बसों में होमगार्ड्स की नियुक्त करने की बात कही थी।

बीएस बस्सी से मुलाकात के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सीसीटीवी लगाने के मुद्दे पर भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed